
जयपुर: 15 साल की एक लड़की जो दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वह 4 महीने की गर्भवती निकली। लड़की अपने परिवार के साथ जयपुर शहर के मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में रहती है। कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत करने के बाद जब मां उसे बड़े अस्पताल दिखाने ली गई तब जाकर इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है।जब मां ने बच्ची से पूछताछ की तो बच्ची फूट फूट कर रोई और सारी घटना के बारे में जानकारी दी।लड़की ने पुलिस को बताया कि कुछ महीनों पहले हिमांशु नाम के एक लड़के से मुलाकात हुई थी। वह लड़का लगातार परेशान कर रहा था। अभी 5 महीने पहले वह उसे एक होटल में लेकर गया था। वहां ले जाकर उसके साथ रेप किया। उसके बाद उसने खुद के घर भी बुलाया, साथ ही दोस्तों के घर में भी रेप किया। किसी को भी बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके कुछ फोटोग्राफ लड़के के पास है, जो उन्हें वायरल करने की धमकी देता रहता है।