दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना एक बार फिर अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है। आए दिन नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।लगातार तीसरे दिन 700 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो रही है।वहीं मौतों के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। रविवार को दिल्ली में 729 नए मरीजों की पुष्टि की गई है और दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 520 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। बता दें कि दिल्ली में एक दिन में 13097 टेस्ट किए गए है। वहीं पॉजिटिविटी रेट 5.57 प्रतिशत रहा है।