
दिल्ली: भारत का 15वां राष्ट्रपति कौन बनने जा रहा है, इसका जवाब आज मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग 18 जुलाई को हुई थी और इसकी गिनती आज होगी। वोटों की गिनती दिन में 11 बजे से संसद भवन में शुरू होगीसत्तारूढ़ एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। बताया जा रहा है कि मुर्मू की जीत संभावना ज्यादा है। मुर्मू अगर जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।