कोलकाता: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस हत्या से पूरी दुनिया सन्न रह गई। अब इस दुखद हत्या पर भारत में एक अलग तरह की सियासत शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ में पहले पन्ने पर प्रकाशित एक लेख में इस हत्या को भारतीय सेना की नई भर्ती योजना अग्निपथ से जोड़कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया है। जागो बांग्ला के पहले पन्ने पर छपे लेख में अग्निपथ योजना को शिंजो आबे की हत्या से जोड़ते हुए कहा गया है कि हत्यारा एक पूर्व जापानी सैनिक था जिसे पेंशन नहीं मिलती थी।