
लैण्डमार्क टावर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया छठ महापर्व,सूर्यदेव को अर्पित किया सांध्य अर्घ्य
रंजना मिश्रा एवं विभा मिश्रा ने विधि- विधान से किया व्रत,सोसाइटी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक लिया पर्व में हिस्सा
(संतोष कुमार सिंह)
वाराणसी :- वीडीए कॉलोनी बड़ा लालपुर स्थित लैण्डमार्क टावर फेज-वन में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा,भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया | छठ महापर्व के अवसर पर सोसाइटी की रंजना मिश्रा एवं विभा मिश्रा ने पूरी निष्ठा और आस्था के साथ छठ व्रत किया | इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति- रिवाज एवं विधि-विधान से भगवान सूर्यदेव और छठी मैया की पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्य को सांध्य अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख- समृद्धि,खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की | पर्व के दौरान लैण्डमार्क टावर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा | छठी मैया के पारंपरिक गीतों,पूजा- पाठ और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा परिसर छठमय नजर आया |सोसाइटी की महिलाओं एवं परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पर्व में भागीदारी निभाई |
इस अवसर पर मृदुला सिंह,विभा श्रीवास्तव,पूनम शर्मा,अर्चना तिवारी, भावना चतुर्वेदी,सरोज सिंह एवं गीता दूबे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं | कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज सिंह,उपाध्यक्ष सरिता सिंह,सचिव जनार्दन सिंह एवं कोषाध्यक्ष जय सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और सोसाइटी के परिवारजन मौजूद रहे सभी ने मिलकर छठ महापर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं |
इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं,बल्कि सामाजिक एकता,आपसी प्रेम,सहयोग और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक भी है | सामूहिक सहभागिता से आयोजित इस पर्व ने सोसाइटी में पारिवारिक सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को और मजबूत किया | छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच सांध्य अर्घ्य का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ ||