
नैमिष टुडे उत्तर प्रदेश समाचार
12 नवंबर 2026 गुरुवार 06 बजे सुबह की प्रमुख खबरें
नैमिष टुडे ब्यूरो
उत्तर प्रदेश में आज अपराध, राजनीति, विकास और जनसुविधाओं से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। प्रदेश की प्रमुख खबरें इस प्रकार हैं।
1\. फिरौती के लिए मासूम प्रिंस की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर में 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए मासूम प्रिंस का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बाइक चलाना सिखाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है।
2\. एटा में तीन दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
एटा के निधौली कलां क्षेत्र के किशोरपुर गांव में दोस्त की सगाई की खुशी में शराब पीने के बाद तीन युवकों की मौत हो गई। उनके भांग खाने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
3\. भाजपा ने 403 विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
4\. कानपुर रेल हादसा: एसी टिकट लेकर भी यात्रियों को स्लीपर में भेजा
कानपुर रेल हादसे के बाद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 301 यात्री चार घंटे तक भूखे-प्यासे भटकते रहे। एसी का टिकट होने के बावजूद यात्रियों को स्लीपर कोच में भेजे जाने की बात सामने 5\. अखिलेश यादव और राकेश टिकैत के बीच किसानों के मुद्दों पर चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और किसान नेता राकेश टिकैत के बीच मुलाकात में किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान किसानों के मुद्दों और पीडीए की राजनीतिक अवधारणा को लेकर भी बातचीत हुई।
6\. शामली में दो प्रमुख मार्गों पर सड़क निर्माण शुरू
शामली में बुढ़ाना रोड और पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
7\. आगरा कैंट स्टेशन पर बनेंगे दो नए फुट ओवरब्रिज
रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर दो नए फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। इससे प्लेटफॉर्म बदलने और स्टेशन पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
8\. आगरा में वक्फ की जमीन के मामले में 11 लोगों पर मुकदमा
आगरा में वक्फ की जमीन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में तहसील कर्मचारी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
9\. मौसम में बदलाव से नवजात और बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
मौसम में तेजी से बदलाव के बीच आगरा में नवजात शिशुओं और बच्चों में संक्रमण के मामले बढ़ने की खबर है। चिकित्सकों ने बच्चों की सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
10\. शामली में विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
शामली में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नैमिष टुडे उत्तर प्रदेश की प्रमुख खबरों पर हमारी नजर।