श्री आभूषणम में भव्य लकी ड्रॉ का आयोजन, एसडीएम और सीओ ने निकाले विजेताओं के नाम

श्री आभूषणम में भव्य लकी ड्रॉ का आयोजन, एसडीएम और सीओ ने निकाले विजेताओं के नाम

 

नैमिष टुडे संवाददाता
धीरेन्द्र कुमार वर्मा

 

बिसवां (सीतापुर)। दीपावली एवं धनतेरस के शुभ अवसर पर श्री आभूषणम की ओर से भव्य लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम बिसवां एवं सीओ बिसवां मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में लकी ड्रॉ निकाला गया, जिसमें विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

लकी ड्रॉ में पहला पुरस्कार पंकज शुक्ला के नाम रहा, जिन्हें एलईडी टीवी मिला। वहीं दूसरे पुरस्कार के विजेता सर्वेश वर्मा रहे, जिन्हें ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। तीसरा पुरस्कार अमन बाजपेयी ने जीता, जिन्हें डिनर सेट मिला। जबकि चौथा पुरस्कार स्नेहा वर्मा के नाम रहा, जिन्हें इलेक्ट्रिक केटल प्राप्त हुई।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी के सामने पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से लकी ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान आयोजकों ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

अंत में श्री आभूषणम परिवार की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली, धनतेरस एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें