
राम वन गमन और केवट संवाद का हुआ भावपूर्ण मंचन
प्रतापगढ़ ।लक्ष्मणपुर रोड स्थित रामलीला मंच पर पांचवें दिन राम वन गमन, निषादराज से मुलाकात, केवट संवाद और राम, सीता व लक्ष्मण के चित्रकूट प्रस्थान तक के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मंचन में राम की भूमिका अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण की आदर्श गुप्ता, सीता की आर्यन जायसवाल, निषादराज की धर्मेंद्र, केवट की दयाराम, मंथरा की राहुल, कैकेयी की सनी और मंत्री की भूमिका सचिन जायसवाल ने निभाई।इस दौरान आयोजक रत्नाकर तिवारी, अध्यक्ष एवं समाजसेवी संजय शुक्ल, शिवशंकर शुक्ल, अनूप तिवारी, संजीव तिवारी, पवन, अभय शुक्ल, राहुल, डॉ. अरविंद शुक्ल, प्राणनाथ वर्मा और नीरज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।