पूर्व रजिस्टार कानूनगो की पत्नी के वार्षिक श्राद्ध में पहुंचे पूर्व विधायक के बेटे डॉ महेंद्र दुबे दी विनम्र श्रद्धांजलि

पूर्व रजिस्टार कानूनगो की पत्नी के वार्षिक श्राद्ध में पहुंचे पूर्व विधायक के बेटे डॉ महेंद्र दुबे दी विनम्र श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़।जनपद के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के शेखपुर अठगवा गांव निवासी विनोद कुमार शुक्ल सेवा निवृत्त रजिस्टार कानूनगो की धर्म पत्नी व ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव कुमार उर्फ रोहित शुक्ला के पूजनीय माता स्व, महिमा देवी का वार्षिक श्राद्ध एवं ब्रह्मभोज का आयोजन निज आवास पर शुक्रवार को आयोजित किया गया था l जिसमें पूर्व विधायक स्व पंडित रामदेव दुबे जी के बेटे राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा समाजवादी पार्टी एवं पूर्व निदेशक दूरदर्शन दिल्ली आगामी विधानसभा प्रत्याशी रानीगंज 250 हाईकोर्ट अधिवक्ता डॉ महेंद्र दुबे जी, शुक्ल के यहां आयोजित वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वर्गीय महिमा शुक्ल के आत्मा के शांति हेतु विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर उन्हें अपने चरण में स्थान देने की प्रार्थना किए l इस दौरान प्रयागराज हाईकोर्ट के पूर्व निबंधन शारदा प्रसाद शुक्ल अधिवक्ता वासुदेव शुक्ल पूर्व संयुक्त सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता पुनीत शुक्ल दिलीप दुबे विमल मिश्र अनूप शुक्ल दुर्गेश मिश्र अबरार अहमद युवा सहित सैकड़ो लोगों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की l

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें