
तारण तरण दिगंबर जैन समाज के चल समारोह का भाजपा मंडल अध्यक्ष और टीम ने किया भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश के जिला रायसेन कि तहसील सिलवानी।
सिलवानी में रविवार को तारण तरण दिगंबर जैन समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सामाजिक आयोजन के सिलवानी नगर में आगमन पर सर्व समाज और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चल समारोह का भव्य स्वागत किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू और उनकी पूरी टीम ने चल समारोह के मार्ग में उपस्थित होकर भगवान की विशेष पूजा-आरती की और नगर की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नेताओं ने चल समारोह में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लिया। चल समारोह के स्वागत और भगवान की महाआरती के मुख्य अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, मंडल उपाध्यक्ष चरन राठौर पुनीत समैया, आनंद समैया, संजू बनारसी परसोत्तम सोनी, नीरज पप्पू नेमा पूर्व पार्षद, , सचिन समैया (गोलू) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आरती के पश्चात सभी ने समाज के वरिष्ठ जनों और संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। नगर में जगह-जगह हुए इस भव्य स्वागत से समैया समाज के चल समारोह में भारी उत्साह देखा गया।