रास्ता कटने से पचास हजार की आबादी प्रभावित बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक,मास्टर डूबते बचे

रास्ता कटने से पचास हजार की आबादी प्रभावित

बच्चों की पढ़ाई पर लगा ब्रेक,मास्टर डूबते बचे

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सकरन / सीतापुर के बालिका इंटर कालेज बापू नगर शाहपुर से होते हुए लहसड़ा,बोहरा, सुकेठा ,पतरासा हो ये हुए तंबौर मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था जिसका कई बार समाचार पत्रों द्वारा प्रशासन भी किया गया था शिकायत भी की गई थी लेकिन प्रशासन के किसी भी आलाधिकारी ने ध्यान नहीं दिया बाकी की कसर,आई हुई बाढ़ में पूरी कर दी बाढ़ ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन ही बाधित कर दिया सड़क में इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं की बच्चों की अब हिम्मत नहीं पड़ती है कि वह स्कूल जाए रास्ता कट जाने के कारण शिक्षक भी स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं एक शिक्षक महोदय तो उसी पानी में गिरकर डूबते हुए बचे सांडा बिसवां संपर्क मार्ग पर 1 साल से इतने बड़े-बड़े गड्ढे थे कि किसी भी जनप्रतिनिधि की भी नजर इस रास्ते पर नहीं पड़ी यह मार्ग दो विधानसभाओं में बटा हुआ है लहरपुर और सेवता विधानसभा तीन बार चौड़ीकरण में आ चुकी है लेकिन कार्य पूरी तरह जीरो है जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस रोड का चौड़ीकरण पक्ष और विपक्ष के चक्कर में फंसा हुआ है । अनिल मिश्रा, ओमकार, अतुल मिश्रा,रामअवध, राजकुमार,विजय मिश्रा,केतन मिश्रा,अखिलेश, रामकुमार, राहुल सिंह, कमलाकांत,अनूप शुक्ला, मोहन भार्गव,मेवालाल नीरज यादव आदि क्षेत्रीय लघु उद्यमियों ने रास्ता अतिशीघ्र बनवाने की शासन से मांग की है साथ में यह भी बताया अगर रास्ते में सुधार नहीं हुआ तो हम सभी क्षेत्रीय लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें