थाना मैगलगंज में खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार, आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर सवाल

थाना मैगलगंज में खुलेआम कच्ची शराब का कारोबार, आबकारी विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर गम्भीर सवाल

मैगलगंज/खीरी। थाना मैगलगंज क्षेत्र में कथित तौर पर खुलेआम कच्ची शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से कच्ची शराब का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई तो की जाती है, लेकिन कार्रवाई के बाद भी अवैध शराब का कारोबार बंद नहीं हो पा रहा है। लोगों का आरोप है कि छापेमारी की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

वहीं ग्रामीणों ने थाना मैगलगंज पुलिस और आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि अगर गांव में खुलेआम शराब बिक रही है तो आखिर जिम्मेदारों की नजर वहां तक क्यों नहीं पहुंच रही है।

ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध शराब के कारोबार की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें