
डीसीएम के नशेड़ी ड्राइवर ने दो महिलाओं को रौंदा
हालत गंभीर , गाड़ी चालक पुलिस हिरासत में
विकास मिश्रा/नैमिष टुडे
सकरन/सीतापुर सांडा पुल के उत्तर डीसीएम के नशेड़ी चालक ने दो महिलाओं को रौंद दिया यह हादसा उसे समय हुआ जब भोली पुत्री संतु सीमा पत्नी विनोद निवासी कुम्हारन पुरवा मजरा शाहपुर, सांडा से दवा लेकर वापस घर को जा रही थी वही रास्ते में सड़क के किनारे अवधेश की दुकान पर मोबाइल बनवाने लगी तभी सकरन की तरफ से केले से लदी हुई एक डीसीएम up 32 m n 5451 नंबर की गाड़ी ने मोबाइल की दुकान को चपेट में लेते हुए दोनों महिलाओं को रौंद दिया दुकानदार अवधेश ने अपनी तरफ गाड़ी को आते हुए देखकर भाग कर जान तो बचा ली लेकिन दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं पर एक साइकिल किसी ग्राहक की खड़ी हुई थी वह भी पूरी तरह टूट गई महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज जारी है और नशेड़ी डीसीएम चालक सांडा चौकी पुलिस की गिरफ्त में है लोगों ने बताया कि वह बुरी तरह नशे की हालत में था विश्व पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है