एसडीम बिसवां को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन, किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

भी ने एसडीम बिसवां को सौंपा 13 सूत्रीय ज्ञापन,

किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की चेतावनी

विकास मिश्रा/नैमिष टुडे

सकरन/(सीतापुर): भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत बुधवार को तहसील परिसर बिसवां में आयोजित की गई। बैठक के उपरांत किसान नेताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं और किसानों के मुद्दों को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) बिसवां को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी शुभम रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “आप लोग मेरा साथ दीजिए, मुझे अच्छी तरह पता है कि अधिकारियों से किस तरह काम निकलवाना है।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन किसानों के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगा।
ज्ञापन में उठाई गईं प्रमुख मांगें:
खाद एवं खाद बुकिंग: सहकारी समितियों में खाद आपूर्ति का समय नोटिस बोर्ड पर दर्ज किया जाए और किसानों द्वारा की गई बुकिंग में कोई कटौती न की जाए।
बाढ़ व जलभराव की समस्या: बाढ़ प्रभावित किसानों की धान की फसल नष्ट होने पर राजस्व विभाग से सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा दिया जाए।
सड़क व निर्माण कार्य: बाछेपुर गांव से यादवपुरवा मार्ग पर जलभराव की समस्या दूर की जाए तथा ग्राम त्यौंला मजरा पुरवा में इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाए। देवकलिया मजरा कटयापुरवा में अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण पूरा कराया जाए।
स्वास्थ्य एवं बिजली सेवाएं: बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में शासन के नियमों का उल्लंघन कर वर्षों से जमे अधीक्षक के तबादले/व्यवस्था सुधार की मांग की गई। साण्डा पावर हाउस से रात में होने वाली बिजली रोस्टिंग बंद करने और बाढ़ क्षेत्रों में दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग रखी गई।
अन्य मांगें: राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली पर रोक, बाछेपुर के प्राथमिक विद्यालय में तत्काल शौचालय व बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराने और मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान जल्द कराने की मांग शामिल है।
किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन बिसवां तहसील में धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष शिवराज सिंह पटेल, प्रमोद कुमार वर्मा,कमलेश बाजपेई,शौकत अली,मुर्तजा अली अंसारी, सुशील राज, अहमद रज़ा, राममिलन यादव, अफसर नेता और आशाराम भारती समेत संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें