विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस

छात्रों ने निबंध लेखन, भाषण और चार्ट प्रदर्शन के जरिए हिंदी के महत्व को बताया

कुंडा/प्रतापगढ़। सत्येंद्र बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, राजापुर बिंधन, कुंडा में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्रों द्वारा निबंध लेखन, भाषण एवं चार्ट प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी शिक्षक हरि श्याम यादव ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे दैनिक जीवन में हिंदी का सम्मान करें और इसे गर्व के साथ बोलने तथा लिखने का संकल्प लें।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय, शिक्षक चंद्रभान सिंह, विनोद मिश्रा, अजय शुक्ला, हरकेश यादव, प्रवीण तिवारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें