
घर से बिना बताए गई 19 वर्षीय युवती सकुशल बरामद
कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा क्षेत्र के ग्राम मीरपुर बोझी निवासी करीब 19 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खोजबीन शुरू की।
पुलिस टीम ने मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को युवती को शीतलपुर रैयापुर नाला के पास से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कार्रवाई और सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया। युवती की माता उसे अपनी जिम्मेदारी पर सकुशल घर ले गईं।बरामदगी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल उमाशंकर भारती, कांस्टेबल जत्युंजय दुबे एवं महिला कांस्टेबल रश्मि सोनकर, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़।