संग्रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा

संग्रामगढ़ पुलिस ने पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा

प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अरों नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मो. इदरीश पुत्र मो. सुबराती, निवासी ग्राम अरों, थाना संग्रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74/75/115(2)/352/351(2), पॉक्सो एक्ट की धारा 9/10 व 7/8 तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक विवेक कुमार मय कांस्टेबल विजय चौहान, थाना संग्रामगढ़।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें