
बाघराय में आज से श्रीगणेश उत्सव शुरू, भोलेनाथ के दरबार में सजेगा पंडाल
कुंडा, प्रतापगढ़। बाघराय में बाबा भोलेनाथ के दरबार में सोमवार से श्रीगणेश उत्सव का शुभारंभ होगा। उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजक उत्तम पाल एवं यश केशरवानी ने बताया कि उत्सव के दौरान प्रतिदिन गणेश पूजा, आरती और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को सीओ सदर मनोज रघुवंशी और थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पंडाल पहुंचे। अधिकारियों ने कमेटी से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और पंडाल को और ऊंचा करवाने के निर्देश दिए।सीओ सदर ने बताया कि उत्सव के दौरान पुलिस टीम प्रतिदिन पंडाल में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी।