खबर का हुआ असर, जलभराव से परेशान परिवार का एसडीएम ने किया निरीक्षण

खबर का हुआ असर, जलभराव से परेशान परिवार का एसडीएम ने किया निरीक्षण

प्रशासन के मौके पर पहुंचने से पीड़ित परिवार में जगी राहत की उम्मीद

देवी शरण मिश्र संगम

कुंडा/प्रतापगढ़। विधानसभा बाबागंज क्षेत्र के ग्रामसभा झींगुर गोपालापुर निवासी विपिन गौतम के परिवार की बारिश और जलभराव से जुड़ी समस्या की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को एसडीएम कुंडा मौके पर पहुंचे और परिवार की स्थिति का जायजा लिया।बताया गया कि विपिन गौतम का परिवार पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या से परेशान था। घर चारों तरफ से पानी से घिर जाने के कारण आने-जाने का रास्ता बंद हो गया था। घर में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ। परिवार में गर्भवती महिला और बच्ची होने के कारण सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई थी।मामले की जानकारी सामने आने के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति, आवागमन के रास्ते और परिवार की परेशानियों का निरीक्षण किया। उन्होंने समस्या की वास्तविक स्थिति को देखा और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्वराज सवेरा/जनसन्देश टाइम्स द्वारा पीड़ित परिवार की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन के मौके पर पहुंचने से ग्रामीणों में भी उम्मीद जगी है। हालांकि, परिवार को अब जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था होने का इंतजार है।

खबर का असर

पीड़ित परिवार की परेशानी की खबर जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को गंभीरता से लिया। अब उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद जलभराव और रास्ते की समस्या के समाधान के लिए जल्द ठोस कदम उठाए जाएंगे।एसडीएम कुंडा ने कहा है कि जल्द ही आवास मिलेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें