
कार्यकर्ता के घर स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे राजा भइया के छोटे पुत्र बृजराज प्रताप सिंह
सुख-दुख में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह
कुंडा/प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के छोटे पुत्र कुंवर बृजराज प्रताप सिंह बुधवार को बिहार ब्लॉक क्षेत्र के भ्रमण पर रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और कुशल-क्षेम जाना।बृजराज प्रताप सिंह उमरी कोटिला गांव स्थित पार्टी कार्यकर्ता कुंवर बहादुर सिंह उर्फ कल्लू सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने उनके स्वास्थ्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली और परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की। कुछ देर तक आवास पर रुककर उन्होंने परिवार का हालचाल भी जाना।इसके बाद वह बेंती नहर पर आयोजित श्रीरामचरितमानस पाठ के समापन के अवसर पर आयोजित भंडारे में शामिल हुए। उन्होंने व्यास पीठ को नमन किया और प्रसाद ग्रहण करने के साथ मौजूद लोगों से मुलाकात की।बताया जाता है कि राजा भइया के दोनों पुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह और कुंवर बृजराज प्रताप सिंह क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सुख-दुख में शामिल होने तथा विभिन्न सामाजिक आयोजनों में भागीदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है।इस अवसर पर कुंडा ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह, बिहार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रफुल्ल सिंह ‘डब्बू’, बिहार ब्लॉक प्रमुख पति रामचंद्र सरोज, समाजसेवी बिक्कू सिंह, विजय पांडेय डीहा, पंडित छीर सागर तिवारी, छात्र नेता प्रांजल त्रिपाठी, सुमित तिवारी फूलमती सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।