
अजगरा महासंवाद के जोनल कार्यक्रम 2 व 3 सितंबर को
प्रतापगढ़। अजगरा महासंवाद-2026 के जोनल स्तर के कार्यक्रमों की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। जिले में चार स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में संबंधित विकासखंडों एवं नगर निकायों से चयनित विजेता प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।2 सितंबर को प्रथम जोन का कार्यक्रम शहीद स्थल रूरे, ग्राम पंचायत बामनपुर, विकासखंड आसपुर देवसरा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें पट्टी, आसपुर देवसरा, बाबा बेलखरनाथधाम और मगरौरा विकासखंडों के प्रतिभागी शामिल होंगे।इसी दिन द्वितीय जोन का कार्यक्रम खुदायतन धाम, ग्राम पंचायत नेवाड़ी, विकासखंड मान्धाता में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें मान्धाता, शिवगढ़, गौरा, सदर और लक्ष्मणपुर विकासखंड के प्रतिभागी तथा संबंधित नगर निकाय शामिल होंगे।3 सितंबर को तृतीय जोन का कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम पंचायत ऐंधू, विकासखंड कालाकांकर में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसमें कुंडा, मानिकपुर, डेरवा और हीरागंज क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल होंगे।वहीं, चतुर्थ जोन का कार्यक्रम घुइसरनाथ धाम, ग्राम पंचायत पदमाकरपुर, विकासखंड संग्रामगढ़ में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें लालगंज, अंतू और गड़वारा क्षेत्र के प्रतिभागी भाग लेंगे।आयोजकों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी विजेता प्रतिभागियों और निर्णायक मंडल के सदस्यों की समय से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न हो सके।