बकरी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

बकरी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। मानिकपुर पुलिस ने बकरी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक काली बकरी और बकरियों की बिक्री से प्राप्त 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को ग्राम पूरे अली नकी से राबिया पत्नी बल्लू समेत अन्य लोगों की कुल सात बकरियां चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान शहबाज पुत्र अब्दुल सलाम (28) निवासी कटरा मानिकपुर और उसके साथी राजू सोनकर उर्फ सऊदी का नाम सामने आया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शहबाज को बिटियन मेला ग्राउंड गेट से करीब 200 मीटर अंदर गनेहरू बाग की ओर जाने वाले रास्ते, ग्राम चौकापारपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ बकरियां चोरी करने तथा चोरी की तीन बकरियां बेचने की बात पुलिस को बताई। उसके कब्जे से बिक्री से प्राप्त 2,000 रुपये भी बरामद किए गए।बरामद बकरी की वादिनी द्वारा पहचान किए जाने के बाद उसे सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल मनोज यादव, राजेश पाल एवं आर्यन कुमार शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें