
समाजसेवी ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन
डेरवा प्रतापगढ़।भावनपुर ग्राम पंचायत शीतल पांडे का पुरवा निवासी किरन सरोज पत्नि सोनू सरोज रीड की हड्डी से संबंधित बीमारी से जूझ रही है। मामले की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता समाज सेवी आशुतोष मिश्रा प्रधान प्रत्याशी भावनपुर डेरवा तत्काल उनके घर जाकर हर संभव मदद राजा भैया,विनोद सरोज विधायक से करवाने का आश्वासन दिया और अपनी तरफ से किरन सरोज को 5000 रुपया का नगद सहयोग राशि दिया और उनका कहना है कि बहुत जल्द प्रधानमंत्री आवास और शौचालय,मुहैया करवाया जाएगा।जहां तक हो सकेगा पूरा जनसत्ता परिवार उनके साथ है।