
जिला अस्पताल की गंदगी पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्त, तत्काल सुधार के निर्देश
इमरजेंसी वार्ड की सफाई व्यवस्था पर जताई नाराज़गी, अस्पताल प्रशासन से मांगा जवाब
विशाल शुक्ला/ नैमिष टुडे /बाराबंकी,
बाराबंकी जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंदगी और अव्यवस्था पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए अस्पताल प्रशासन से जवाब-तलब किया है।
समीक्षा के दौरान अस्पताल परिसर और इमरजेंसी वार्ड में सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों को स्वच्छ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपमुख्यमंत्री की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई है और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।