मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

एंटी रोमियो टीम ने संग्रामगढ़ कस्बे में महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

कुंडा/प्रतापगढ़। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को थाना संग्रामगढ़ की एंटी रोमियो टीम ने कस्बा संग्रामगढ़ में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी समस्या अथवा आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102/108 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।एंटी रोमियो टीम ने साइबर अपराध से बचाव और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने के उपाय बताए। महिलाओं एवं बालिकाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने तथा अपनी व्यक्तिगत जानकारी अनजान लोगों के साथ साझा नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407390 की जानकारी भी दी। किसी भी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए महिलाओं और बालिकाओं को प्रेरित किया गया।थाना संग्रामगढ़ पुलिस के अनुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें