एक ही रात दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, तीसरे में प्रयास सिलेंडर, अनाज और जरूरी सामान ले गए चोर; विद्यालयों की सुरक्षा पर उठे सवाल

एक ही रात दो प्राथमिक विद्यालयों में चोरी, तीसरे में प्रयास

सिलेंडर, अनाज और जरूरी सामान ले गए चोर; विद्यालयों की सुरक्षा पर उठे सवाल

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक के बाद एक प्राथमिक विद्यालयों को निशाना बनाया। दो विद्यालयों में ताले तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया, जबकि तीसरे विद्यालय में चोरी का प्रयास किया गया। एक ही रात में हुई घटनाओं से विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन स्थित प्राथमिक विद्यालय धमोहन प्रथम में चोरों ने ताला तोड़कर रसोईघर में रखा गैस सिलेंडर, अनाज और अन्य जरूरी सामान पार कर दिया। इसके बाद गांव में नहर किनारे स्थित एक अन्य प्राथमिक विद्यालय का भी ताला तोड़कर वहां रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया गया।मंगलवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर शिक्षकों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी और सुभाष कुमार यादव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।वहीं, नगर पंचायत हीरागंज बाजार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुर में भी चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन यहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके।एक ही रात में तीन विद्यालयों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने तथा विद्यालयों में हुई चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें