
मिश्रिख में रसोइया सम्मान समारोह, 300 से अधिक रसोइयों को दिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड
अजय भार्गव
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ/सीतापुर,
विधानसभा मिश्रिख के अंतर्गत विकासखंड गोंदलामऊ के खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सिमी निगम के नेतृत्व में स्थान-संदना स्थित जेपी लॉन में रसोइया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजकुमार योगी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकासखंड मिश्रिख, मछरेहटा एवं गोंदलामऊ से बड़ी संख्या में रसोइयों ने प्रतिभाग किया। विधायक एवं सांसद प्रतिनिधि द्वारा रसोइयों को अंगवस्त्र एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रतीकात्मक रूप से वितरित किए गए।
इसके बाद मुख्यमंत्री के रसोइया सम्मान समारोह के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में एआरपी जय प्रकाश अग्निहोत्री, अवनीश कुमार मिश्र, राहुल सिंह, विशिष्ट तिवारी, अल्पेश कुमार, सुभाष चंद्र, अनिल सिंह, अधिवक्ता मोर मिश्रित, दिनेश समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।