पांच दिनों से लापता मानसिक विक्षिप्त युवक का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
थाना संदना क्षेत्र के शिवपुरी (मजरा धवरपारा) गांव से पांच दिनों से लापता 28 वर्षीय ब्रजेश कुमार का शव रविवार सुबह गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला।
मृतक 19 अगस्त की सुबह घर से शौच के लिए निकला था, जिसके बाद वापस न लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

रविवार सुबह खोजबीन के दौरान सगरा गांव के पास एक गन्ने के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी से उसका शव लटका मिला। शव काफी पुराना होने के कारण खराब होने लगा था। परिजनों के मुताबिक ब्रजेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह शादीशुदा था और उसका एक चार साल का बेटा है।

सूचना पर थानाध्यक्ष प्रिंस सोनकर पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें