वायरल वीडियो में बैल से क्रूरता का मामला, आरोपी गिरफ्तार

वायरल वीडियो में बैल से क्रूरता का मामला, आरोपी गिरफ्तार

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र में वायरल हुए एक वीडियो में बैल के साथ मारपीट और क्रूरता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच में बैल के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति की पहचान रंजीत पाण्डेय पुत्र ओमप्रकाश पाण्डेय, निवासी ग्राम सराय स्वामी, थाना महेशगंज के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि बैल आरोपी का ही है। उसे उठाने के प्रयास के दौरान उसके साथ अनावश्यक रूप से मारपीट कर चोट पहुंचाई गई।पूछताछ के दौरान आरोपी के उत्तेजित होकर फौजदारी पर आमादा होने तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेज दी।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें