तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना महेशगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बाइक सवार पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम सराय सद भावा फ़त्ते निवासी प्रिया गौतम पत्नी गोविंद प्रसाद ने बताया कि उनके ससुर ओम प्रकाश पुत्र स्व. भगवती प्रसाद 15 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:45 बजे प्राथमिक विद्यालय डीहबलई के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशगंज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, हादसा करने वाली बाइक का नंबर HR 98 N 7030 बताया गया है और बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस मॉडल की है। परिजनों ने पुलिस से मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें