बाबागंज ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

बाबागंज ब्लॉक में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

कुंडा/प्रतापगढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बाबागंज ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बाबागंज मिर्जा इरफान बेग ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।तिरंगा यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान एवं प्रशासक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।यात्रा के दौरान बाबागंज क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्रतिभागियों ने लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।इस अवसर पर एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी संदीप सरोज, सुनील कुमार, दीपक कुमार, एपीओ संतोष यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर आशुतोष तिवारी, शिव शंकर यादव, रामबाबू सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें