महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कुंडा पुलिस से कार्रवाई की मांग

महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, कुंडा पुलिस से कार्रवाई की मांग

प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार, आरोपियों से जान का खतरा बताया

कुंडा/प्रतापगढ़। थाना कुंडा क्षेत्र में एक महिला के साथ कथित अभद्रता, मारपीट और धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना प्रभारी कुंडा को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक घटना 8 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे की बताई गई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना के दौरान उसके परिवार की महिला के साथ अभद्रता की गई और विरोध करने पर मारपीट तथा धमकी दी गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है और पीड़ित परिवार को भय बना हुआ है। प्रार्थी ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

एफआईआर दर्ज कराने की मांग

प्रार्थना पत्र के अंत में शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी से मामले में एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

वही कुंडा कोतवाल का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें