भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का प्रतापगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

प्रतापगढ़।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा का शुक्रवार को प्रतापगढ़ आगमन पर अगई बॉर्डर से लेकर लगभग 55 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।पूरे मार्ग में भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने सभी सातों मोर्चों के पदाधिकारियों,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह और वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।यात्रा के दौरान रानीगंज कैथौला,अवधेश विद्या निकेतन,इंदिरा चौक, एसबीएम कॉलेज लालगंज,पहाड़पुर,सुंदरपुर बाजार,लीलापुर मोड़,रानीगंज अजगरा,मोहनगंज,सुखपाल नगर मोड़,सिटी मोड़,भाजपा कार्यालय,सगरा मोड़,अष्टभुजा नगर मोड़,मीरा भवन चौराहा और धीरज सिंह चौक सहित अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने रोहित मिश्रा का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान सदर विधायक राजेंद्र मौर्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके उपरांत डॉ. रोहित मिश्रा हादीहाल पहुंचे,जहां आयोजित स्वागत समारोह में उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें