संस्थापक की पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को वितरित की गई निःशुल्क यूनिफॉर्म

संस्थापक की पुण्यतिथि पर छात्र-छात्राओं को वितरित की गई निःशुल्क यूनिफॉर्म

वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने समारोहपूर्वक मनाई स्व. डॉ. अनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि

कुंडा, प्रतापगढ़। वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोंदाही के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. अनिल कुमार यादव की पुण्यतिथि इंटर कॉलेज परिसर में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान प्रबंध तंत्र की ओर से कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित की गई।कार्यक्रम में संस्थापक डॉ. अनिल कुमार यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। संस्थान के प्रबंधक छोटे लाल यादव ने कहा कि डॉ. अनिल कुमार यादव की सोच थी कि विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए, ताकि वे अपने परिवार और शिक्षण संस्थान का नाम रोशन कर सकें।उन्होंने कहा कि शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक संस्थापक के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लें और संस्थान को उनकी सोच के अनुरूप आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करने का उद्देश्य उन्हें संस्थापक के विचारों और संकल्प की निरंतर याद दिलाना भी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पटेल ने छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि वे विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाकर मन लगाकर पढ़ाई करें और भविष्य में पूरे देश में वैष्णो देवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का नाम रोशन करें।इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रमेश यादव, मनोज कुमार, धीरेंद्र कुमार, शरद कुमार, हरकेश कुमार, रन्नू देवी, वंदना पांडे, संतोष सिंह, एपी सिंह, वेद प्रकाश एवं रजत कुमार सहित प्रबंध तंत्र के पदाधिकारी व सदस्य, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें