
लगातार हुई शिकायतों के बाद आखिरकार जाग ही उठा प्रशासन और एक साल से बंद रास्ते पर से हटवाया अतिक्रमण।
◆कुंडा तहसील के महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव की भूमि गाटा संख्या 630 मि. ऊसर खाते की भूमि के रूप में है दर्ज। उसी सरकारी भूमि से गांव के कई सारे ग्रामीण करतें हैं आवागमन लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने उसी सरकारी भूमि पर गुंडई के दम पर मिट्टी डालकर रास्ते को कर दिया था बाधित।
◆रास्ते में मिट्टी डालने से गांव के हरिपाल, वंशीलाल, विकास आदि कई सारे ग्रामीणों का हो गया था रास्ता बाधित तो ग्रामीणों ने समाधान दिवस से लेकर जनसुनवाई एप पर कई बार सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने की किया था शिकायत।
◆कई बार शिकायतों के बाद हरकत में आए तहसील प्रशासन ने शनिवार को समाधान दिवस खत्म हो जाने के बाद सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाकर आम रास्ते को कराया बहाल।
◆पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में खुद ग्रामीणों ने सरकारी जमीन पर रखी मिट्टी को हटाकर किया आम रास्ते को अतिक्रमणमुक्त। राजस्व टीम ने अतिक्रमणकर्ता को दुबारा अतिक्रमण करने पर दी सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी।
◆इस दौरान राजस्व निरीक्षक बाबागंज तीर्थराज पांडेय, लेखपाल कंचन सहित पुलिस टीम रही मौजूद।