सांसद के स्वागत समारोह में जेबकतरों ने दो लोगों की जेब से उड़ गए 1.38 लाख रुपये

सांसद के स्वागत समारोह में जेबकतरों ने दो लोगों की जेब से उड़ गए 1.38 लाख रुपये

नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
संदना सीतापुर
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र कोनीघाट स्थित अगस्त्य रिजास्ट होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उच्चस्तरीय सुरक्षा और भारी भीड़ के बीच जेबकतरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। क्षेत्रीय सांसद के स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचे दो लोगों की जेबों से कुल 138,500 रुपये की नकदी साफ कर दी। घटना के बाद पीड़ितों ने संदना पुलिस थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

स्वागत में सक्रिय हुआ जेबकतरा गिरोह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार (31 जुलाई) को संदना थाना क्षेत्र के अगस्त्य रिजास्ट होटल में माननीय सांसद के आगमन को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा था। इसी दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की का फायदा उठाकर जेबकतरों ने दो अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाया।

1. सरवा गाँव निवासी अनुज अवस्थी की जेब से ₹49,000 चोरी के बाद पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि वे सांसद के स्वागत हेतु अगस्त्य रिजास्ट होटल पहुंचे थे। जैसे ही सांसद का आगमन हुआ, वे भी उनका स्वागत करने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान किसी अज्ञात जेबकतरे ने उनकी पैंट की जेब में रखे 49,000 रुपये उड़ा लिए। जब स्वागत के बाद अनुज ने अपनी जेब चेक की, तो पैसे गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

2. दूसरे पीड़ित आमाघाट निवासी दिलीप मिश्रा की जेब से रखें 89,500 रूपये निकाल लिए।

इसी कार्यक्रम में मौजूद एक अन्य पीड़ित के साथ भी ऐसी ही घटना घटी। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह सुबह लगभग 10:45 बजे अगस्त्य रिजास्ट होटल
के अंदर सोफे पर बैठे थे। 11:13 बजे सांसद के आगमन की सूचना पर वे होटल से बाहर आकर स्वागत में शामिल हुए। इसी दौरान उचक्कों ने उनकी पैंट की जेब में रखे 89,500 रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित वापस अपनी गाड़ी में जाकर बैठा और जेब देखी, तो पैसे गायब थे।

*पुलिस मामले की जांच में जुटी*

एक ही स्थान पर और एक ही कार्यक्रम के दौरान दो अलग-अलग लोगों से कुल 138,500 रुपये की चोरी होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ितों ने तत्काल संदना थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने और चोरी हुए रुपये बरामद कराने की गुहार लगाई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद संदना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और भीड़ में मौजूद संदिग्धों के फुटेज खंगाल रही है ताकि जेबकतरे गिरोह का सुराग लगाया जा सके।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मान सिंह पाल से बात करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें