
गोली लगने से बुजुर्ग की मौके पर मौत, धटना की जांच करती पुलिस
नैमिष टुडे संवाददाता
गोंदलामऊ सीतापुर
सीतापुर। थाना संदना क्षेत्र के ग्राम काकोरी में शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (75 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि बुजुर्ग ने अपने घर के बरामदे में कथित तौर पर अवैध तमंचे से गले में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष मान सिंह पाल से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा