परदेशी पति से मिलने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

परदेशी पति से मिलने ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता तरन्नुम बानो पत्नी मोहम्मद अली के अनुसार, उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। परिवार में ननद की शादी 25 जुलाई 2026 को प्रस्तावित थी, जिसके चलते उनके पति घर आए थे। आरोप है कि 24 जुलाई की शाम करीब सात बजे जब उनके पति परिवार के लोगों से मिलने गए थे, तभी उनके जेठ बसम उर्फ शिब्बू, ससुर गुलाम नबी, देवर अब्दुल खालिद और सास हुस्नबानो निशा उनके घर पहुंचे।तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की तथा लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी कथित रूप से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने किसी तरह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।महेशगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के तीन दिन बाद भी आरोपितों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच आरोपियों द्वारा उन्हें और उनके भाई को दोबारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता का कहना है कि इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद वह और उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में रह रहे हैं।तरन्नुम बानो के अनुसार, उन्होंने 29 जुलाई को क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया और अपनी सुरक्षा की मांग की थी। उनका आरोप है कि अब तक प्रभावी कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।हालांकि, वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें