
ग्राम एकडला पुरवा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
मिश्रित सीतापुर / ग्राम पंचायत बिजुआमाऊ के मजरा एकडला पुरवा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मिश्रित को शिकायती पत्र सौंपा है । इस दौरान आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर , जिला उपाध्यक्ष भजनलाल प्रियदर्शी , विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की अपील की है ।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। बरसात के दिनों में रास्तों पर कीचड़ और जलभराव हो जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यालय, अस्पताल और बाजार आने-जाने में भी लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।