पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षकों पर निलंबन की गिरी गाज खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायतों के चलते की कार्यवाही

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो शिक्षकों पर निलंबन की गिरी गाज

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायतों के चलते की कार्यवाही

विकास मिश्रा
नैमिष टुडे संवाददाता

सकरन/सीतापुर विकासखंड सकरन की ग्राम पंचायत बोहरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 21 जुलाई को शिकायतों की जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय बंद पाए जाने पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया ग्राम बोहरा के अमित पांडे और गणेश पांडे ने अपने बच्चों से शिक्षकों द्वारा की गई अभद्रता का आरोप लगाते हुए आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौके पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बोहरा पहुंचे जहां पर विद्यालय बंद पाया गया जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी बहुत देर इंतजार करते रहे उसके बाद विद्यालय खुला तो शिकायत के सभी बिंदुओं की गहनता से जांच की जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रधानाचार्य प्लासिका और सहायक अध्यापक जितेंद्र रस्तोगी को निलंबित कर दिया जबकि ग्रामीणों का कहना कि यह अध्यापिका कभी भी समय से नहीं आती थी, और आने पर छोटे-छोटे बच्चों से अभद्रता भी करती थी जिसके चलते कई शिकायतें भी हुई जब निलंबन के कारणों का पता लगाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सकरन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि निलंबन के कई कारण थे एक तो इनकी बहुत सी शिकायतें आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हुई थी,विद्यालय भी समय से खुला नहीं मिला इन लोगों ने विद्यालय का सारा माहौल खराब कर रखा था

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें