विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 31 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित, 1300 कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण व निःशुल्क टूलकिट

पारंपरिक कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में ऑनलाइन आवेदन शुरू

लखनऊ  उपायुक्त उद्योग लखनऊ जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र लखनऊ ने बताया है कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के बढ़ई, दर्जी, टोकरी बुनकर, नाई, लोहार, सुनार, धोबी, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री ट्रेडो के पारम्परिक कारीगरों की आजीविका के साधनों को सु.ढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत किए जाने के उदेश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना संचालित की गयी है। योजनान्तर्गत पारंपरिक कारीगरों को कौशल वृद्धि हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त एसेसमेंट के आधार पर आरपीएल सर्टिफिकेट व मानदेय प्रदान किया जाता है तथा योजनान्तर्गत सेवा/ व्यवसाय के सफल संचालन हेतु आधुनिकतम तकनीक पर आधारित प्रशिक्षणोपरान्त निःशुल्क उन्नत टूलकिट लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जाती है।
तत्कम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट हेतु जनपद को भौतिक लक्ष्य 1300 आवंटित किया गया है। जो निम्न है:-

*आवेदक की अर्हताएं:-* 👉 आवेदक जनपद का मूल निवासी हो एवं आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

👉 आवेदक को सम्बन्धित पारंपरिक कारीगरी अथवा दस्ताकारी आदि से जुड़ा होना चाहिए।

👉 परिवार का केवल एक ही सदस्य ही आवेदन कर सकता है। (परिवार का आशय पति और पत्नी से है)

👉जाति एक मात्र आधार नहीं हैं। परम्परागत कारीगरी से जुड़े होने का ग्राम प्रधान / नगर पंचायत अध्यक्ष / नगर पालिका/नगर निगम के वार्ड सदस्य का प्रमाण पत्र।

👉 आधार कार्ड/बैंक पासबुक की छायाप्रति / निवास/जाति प्रमाण पत्र/आय प्रमाण पत्र/फोटो।

*चयन प्रकियाः-*
➤ पोर्टल के माध्यम से प्राप्त पात्र आवेदन पत्रों को गठित समिति के माध्यम से स्कोर कार्ड के आधार पर चयन की पकिया पूर्ण की जायेगी।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना की विभागीय वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर योजनान्तर्गत बढ़ई, हलवाई, टोकरी बुनकर, नाई, लोहार, सुनार, धोबी, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री आदि कुल 11 ट्रेडो में पारंपरिक कारीगरों के ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 31.07.2026 तक आमंत्रित किए जा रहे है। अतः जनपद के इच्छुक लाथार्थियों उक्त अर्हताएं के साथ आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से वांछित प्रपत्रों को अपलोड करते हुए किया जायेगा। आवेदन के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस मे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, 8 कैंट रोड, कैसरबाग, लखनऊ से संपर्क कर सकते है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें