
वरिष्ठ पत्रकार शिव मोहन शुक्ल के पिता जी के श्राद्ध कार्यक्रम में लोगों का उमड़ा जनसैलाब,दी गई भाव भावपूर्ण श्रद्धांजलि
पत्रकारों, जनप्रतिनिधियो अधिवक्ताओं, समाजसेवियों की उपस्थिति रही गरिमामयी, जताई शोक सम्वेदना
प्रतापगढ़
जनपद के मकुनपुर बाजार क्षेत्र के परसरामपुर गांव निवासी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार शिव मोहन शुक्ल के देव तुल्य पूज्यनीय पिताजी पंo शिव राम शुक्ल ( एडवोकेट)78 वर्षीय का विगत दिनों आकाशमिक निधन हो गया था l स्वर्गवासी श्री शुक्ल के आत्मा के शांति हेतु परंपराओं के अनुसार विद्वानों द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया l जिसमें पत्रकारों अधिवक्ताओं जनप्रतिनिधियों समाजसेवियो ने श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर पत्रकार साथी के पिता जी के आत्मा की शांति हेतु शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किए l इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाअध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, पट्टी तहसील इकाई के अध्यक्ष बालेन्दु भूषण पांडे जी ,मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के मंडल अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ प्रेस क्लब मेम्बर धर्मेन्द्र मिश्र जी, भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के अमित मिश्र जी, संपादक शोहगौरा शिव शंकर तिवारी जी,वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल जी सहित सैकड़ों लोग श्राद्ध कार्यक्रम में मौजूद रहे l