मैगलगंज थाना क्षेत्र में दबंगों का दुस्साहस, 112 पुलिस की मौजूदगी में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

मैगलगंज थाना क्षेत्र में दबंगों का दुस्साहस, 112 पुलिस की मौजूदगी में महिला पर कुल्हाड़ी से हमला

कोर्ट में चल रहे खेत विवाद के बीच महिला पर जानलेवा हमले से मचा हड़कंप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

मैगलगंज/खीरी थाना क्षेत्र के गांव बददापुर में जमीन विवाद को लेकर एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका खेत विवाद काफी समय से चल रहा है और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। इसके बावजूद दबंग किस्म के ससुर, देवर और अन्य लोगों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था।

महिला के अनुसार, उसके खेत में लगे कीमती पेड़ों को आरोपियों द्वारा काटा जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर महिला मौके पर पहुंची और अपनी सुरक्षा के लिए 112 पुलिस को भी सूचना दी। महिला का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपियों ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन मौके पर मौजूद 112 पुलिसकर्मी घटना को रोकने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उस पर हमला होता रहा और बाद में मामले को दबाने का प्रयास किया गया।

इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर डायल 112 की टीम के सामने एक महिला पर हमला कैसे हो गया। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी इसकार्रवाई की मांग की है।

अब देखना यह होगा कि थाना मैगलगंज पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और महिला को न्याय मिल पाता है या नहीं।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें