जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित में संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का औचक निरीक्षण

मिश्रित सीतापुर / जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित में संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित चिकित्सकों से वार्ता करते हुये एच.आर.पी. रजिस्टर का अवलोकन किया। बी.पी.एम. से वार्ता करते हुये प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की तैयारियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रातः से संचालित होने के उपरान्त अभी तक हुये टीकाकरण की जानकारी चिकित्सकों से ली। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का रजिस्टर न बने होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। एएनसी रजिस्टर का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन करते हुये रजिस्टर में त्रुटियां पाये जाने पर एआरओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बी.पीएम. एवं एआरओ शासन की मंशानुरूप एवं सही ढंग से कार्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं । जिस पर बीपीएम एवं एआरओ का 15-15 दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिया है । साथ ही जिलाधिकारी ने ब्लड प्रेशर मशीन का अवलोकन किया तथा एचआरपी ट्रैगिंग रजिस्टर को देखते हुये गर्भवती महिला से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये फीडबैक लिया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने सीबीसी लैब पहुंचकर मशीन का अवलोकन करते हुये मशीन खराब स्थिति में पाये जाने पर बीपीएम एवं एआरओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साफ सफाई व्यवस्था सही न पाये जाने व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सही ढंग से संचालित न कराये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के विरूद्ध स्पष्टीकराण जारी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित को दिये। जिलाधिकारी ने बीसीपीएम से वार्ता करते हुये विभागीय अभिलेखों का अवलोकन करते हुये त्रुटियां पाये जाने व अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न किये जाने पर बीसीपीएम का 15 दिन का वेतन रोके जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें