
श्री संकट मोचन हनुमान धाम के भंडारे में उमड़ा भक्तों का
जनसैलाब , किया सम्मानित
कमेटी के पदाधिकारियों ने पत्रकारों, समाजसेवीयो,तथा राम भक्त सनातनियों को सुन्दर कांड पुस्तक लाल फटका पहना कर किया सम्मानित
प्रतापगढ़
तहसील क्षेत्र के दरियापुर कोट पूरे गोसाई गाव के स्वामी करपात्री राजकीय महा विद्यालय के पास स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड रामचरित मानस पाठ व भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था l भंडारे में महा प्रसाद ग्रहण करने के लिये भक्तों की भारी भीड़ का जन सैलाब उमड़ पड़ा था l भंडारे में आए श्रद्धालु ने महा प्रसाद ग्रहण कर प्रभु श्री राम व हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ किए l इसी क्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने भंडारे में शामिल मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष व प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ धर्मेन्द्र मिश्र जी को वरिष्ठ समाजसेवियो, तथा रामभक्त सनातनियों को सुंदर कांड की पुस्तक, हनुमान जी का लाल फटका सप्रीम भेंट कर सा सम्मानित करते हुए सभी के प्रति आभार प्रकट किया l