नौनिहालों को पिलाई गयी खुराक, समारोहपूर्वक हुआ अभियान का शुभारम्भ

नौनिहालों को पिलाई गयी खुराक, समारोहपूर्वक हुआ अभियान का शुभारम्भ
– लालगंज सीएचसी में नौनिहालों को पोलियो खुराक पिलाते अधीक्षक

सवाददाता /नैमिष टुडे
लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान को लेकर एहतियातन नौनिहालों को खुराक पिलायी गयी। अभियान का शुभारम्भ चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व अधीक्षक डाॅ0 अरविन्द गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। अधीक्षक डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि एक वर्ष से पांच वर्ष के बच्चों को विकलांगता से बचाव के लिए पोलियो खुराक का अभियान शुरू हुआ है। इस मौके पर डाॅ. सुधाकर श्रीवास्तव, डाॅ. सत्यपाल चैबे, डाॅ. पंकज मिश्रा, डाॅ. शावक सिंह, एनएम अर्चना दुबे, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कलावती, पवन मिश्रा आदि रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें