छठे मंगल पर तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन 

छठे मंगल पर तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

मिश्रिख, सीतापुर / ग्राम रौसिंगपुर के तुरंतनाथ ब्रह्मदेव स्थान पर छठे मंगल के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मनकामेश्वर सेवा समिति द्वारा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनकामेश्वर सेवा समिति के सदस्य देवेन्द्र मिश्रा, गौरव, अखिलेश त्रिपाठी, विजय तिवारी, दीपक, सज्जन, विनय, नितिन मिश्रा (रानू) सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा । इस भव्य धार्मिक आयोजन में अतिथि के रूप में यतीन्द्र अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, क्षेत्र के प्रधानगण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालु देर तक भजन-कीर्तन में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करते रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें