महमूदाबाद थाने के सामने कबाड़ में खड़ी मारुति वैन में लगी आग दमकल ने समय रहते पाया काबू

महमूदाबाद थाने के सामने कबाड़ में खड़ी मारुति वैन में लगी आग
दमकल ने समय रहते पाया काबू

महमूदाबाद, सीतापुर। महमूदाबाद थाना गेट के सामने कबाड़ में खड़े वाहनों के बीच अचानक एक मारुति वैन में आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से आसपास खड़े अन्य कबाड़ वाहनों तक आग फैलने से बच गई।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय पर दमकल टीम नहीं पहुंचती तो आग अन्य वाहनों तक फैल सकती थी।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें