नवागत बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया स्वागत

नवागत बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया स्वागत

महमूदाबाद, सीतापुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महमूदाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में महासंघ के अध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री पुनीत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीयूष कुमार, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा मंत्री विवेक विमल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने संगठन के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा, शिक्षक एवं विद्यार्थियों का हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों से संबंधित लंबित कार्यों के निस्तारण तथा संगठन स्तर पर आने वाले विभिन्न मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
महासंघ के पदाधिकारियों ने नवागत बीएसए के समक्ष शिक्षकों एवं विद्यालयों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को भी रखा। डॉ. पटेल ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में महासंघ के पदाधिकारियों ने डॉ. गोरखनाथ पटेल के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आशा जताई।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें