
चोर चुस्त, प्रशासन सुस्त, तो कैसे होगी व्यवस्था दुरुस्त
चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में बना दहशत का माहौल
सकरन/सीतापुर 02/06/2026 को सकरन थाने के उमरा कलां गांव में चोरों ने पांच भाइयों के घरों में चोरी को अंजाम दे डाला जो सकरन थाने से मात्र 500 मीटर की दूरी पर गांव उमरा कलां है अमर सिंह पुत्र झब्बू लाल निवासी उमरा कला ने थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है अमर सिंह ने बताया कि यह चोरी की घटना अज्ञात चोरों द्वारा 11 बजे से 3:00 बजे की गई है जिसमें हार झाला, चार जोड़ी पायल ,ब्रेसलेट, मंगलसूत्र,दो अंगूठी के साथ साथ 35 हजार रुपए की नगदी व घर का और भी कीमती सामान उठा ले गए जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 8 से 10 लाख रुपए की चोरी हुई है पीड़ित ने सकरन थाने में शिकायती पत्र देकर चोरी में गए हुए सामान की बरामदगी करने की गुहार लगाई है तहरीर मिलने के बाद सकरन थाने की पुलिस जांच में जुटी है